भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी का चिंतन प्रशिक्षण शिवर का आयोजन साधु पुल (सोलन) मे किया गया, प्रशिक्षण शिवर मे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन सहित राष्ट्रीय कार्यकारणी ने भाग लिया, इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय सचिव व प्रशिक्षण प्रभारी अंकुश भटनागर प्रशिक्षक नीरज जैन,अल्का जोशी सहित प्रशिक्षण टीम के सभी सदस्यों नें देश में विचारधारा व मुख्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कीNSUI प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने बताया कि इस शिवर मे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, विस्तार से देश व प्रदेश के विभिन्न मुद्दो पर…
Read MoreMonth: May 2022
Himachal News Bulletin 23 April 22
मुख्यमंत्री ने मिट्टी बचाओ अभियान का समर्थन करने का आग्रह किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मिट्टी हमारे जीवन का आधार है और उपजाऊ मिट्टी अगली पीढ़ी को सौंपना हम सब की जिम्मेवारी है। सद्गुरु द्वारा चलाए गए मिट्टी बचाओ अभियान का समर्थन करने के लिए अपने संदेश में उन्होंने यह बात कही। उल्लेखनीय है कि मिट्टी को बचाने के लिए अपने अभियान के तहत सद्गुरु 27 देशों से होते हुए 30,000 कि.मी. की अपनी 100 दिन की यात्रा पर हैं।मुख्यमंत्री ने मिट्टी को बचाने के अभियान में लोगों को साथ लाने की जिम्मेदारी लेने के लिए सद्गुरू का…
Read Moreमुख्यमंत्री ने प्रो. प्रेम कुमार धूमल को शादी की 50वीं सालगिरह पर शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की शादी की 50वीं सालगिरह पर उन्हंे शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने प्रो. प्रेम कुमार धूमल और उनकी धर्मपत्नी शीला धूमल के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की है। इससे पूर्व हमीरपुर पहंुचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने परिधि गृह हमीरपुर में जनसमस्याएं भी सुनीं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Read Moreमुख्यमंत्री ने महेन्द्र सिंह धर्माणी की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के बारी-बरंगोरा गांव में ओएसडी महेन्द्र सिंह धर्माणी के पैतृक घर पहुंचकर उनकी माता कृष्णी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। वे 92 वर्ष की थीं।इसके उपरांत मुख्यमंत्री घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव बाराद में पीटीसी डरोह से सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक स्वर्गीय बृजलाल धीमान के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर भी गए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को…
Read Moreमुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित मीडिया महामंथन कॉन्क्लेव बात भारत की में भाग लिया
प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा क्षेत्रों में कई मील पत्थर स्थापित किए: जय राम ठाकुर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में दो राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिकाओं पांचजन्य और ऑर्गेनाइजर (अंग्रेजी) के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बात भारत की विषय पर आयोजित मीडिया महामंथन कॉन्क्लेव के सायंकालीन सत्र में संवाद करते हुए कहा कि भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह गर्व की बात है कि इन दोनों साप्ताहिक पत्रिकाओं ने अपनी यात्रा के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और इसके…
Read Moreएसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने “मिनी मैराथन” को रवाना किया
एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार सचिवालय, छोटा शिमला से मिनी मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। आजादी के अमृत महोत्सव (एकेएएम) के अंतर्गत एसजेवीएन के 35वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन सात अलग-अलग श्रेणियों के लिए आयोजित की गई जिसमें एसजेवीएन कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा एसजेवीएन में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी शामिल थे। नन्द लाल शर्मा ने गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक), एस.पी. बंसल, निदेशक (सिविल) तथा सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत) की उपस्थिति में इस मैराथन रैली को रवाना…
Read Moreयुवाओं के लिए वरदान साबित हो रहे कौशल विकास निगम के रोजगारोन्मुखी प्रयास
प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) के माध्यम से युवाओं केेे कौशल विकास और उन्हें स्वरोज़गार के प्रति प्रेरित करने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। एचपीकेवीएन कौशल गतिविधियों के समन्वय, कार्यान्वयन, तकनीकी व्यवसायिक और शैक्षिक प्रशिक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। निगम का मुख्य उद्देश्य तकनीकी, व्यवसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (टीवीईटी), गुणवत्ता कौशल प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे का विकास, युवाओं के लिए मांग संचालित कौशल प्रशिक्षण और हिमाचली युवाओं को 100 प्रतिशत लागत मुक्त प्रशिक्षण प्रदान करना है। हिमाचल प्रदेश कौशल…
Read Moreन्यू टुटू व पॉवर हाउस में सफाई कर लोगों ने दिया स्वच्छता का संदेश
-पार्षद ने नशे से दूर रहने, वनों को आग से बचाने और पानी का सदुपयोग की अपील राजधानी शिमला के साथ लगते मज्याठ वार्ड के न्यू टुटू पॉवर में पार्षद दिवाकर देव शर्मा की अगुवाई में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्षद सहित नगर निगम सफाई कर्मचारियों व स्थानीय लोगों न्यू टुटू व पॉवर हाउस और आस पास के क्षेत्रों में सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने वार्ड में सडक़ के किनारे पड़े कुड़े, दिवारों पर लगे पोस्टरों को निकाला।…
Read Moreमुख्यमंत्री ने बालीचौकी में तीर्थन खड्ड पर 440 लाख से निर्मित वाहन योग्य पुल, 33 केवी विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में तीर्थन खड्ड पर 440 लाख रुपए की लागत से निर्मित वाहन योग्य पुल तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत 33 केवी विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण किया। इसके उपरान्त उन्होंने सराज उत्सव के तहत आयोजित युवा खेल प्रतियोगिताओं के समापन समारोह की अध्यक्षता की। बालीचौकी में ओक टसर सिल्क मण्डल खोलने की घोषणा कीइस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जिला कुल्लू, मंडी तथा लाहौल-स्पिति के लिए बालीचौकी में ओक…
Read More