युवा कांग्रेस का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की

युवा कांग्रेस ने आज प्रदेश भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधायक रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, सतपाल रायजादा व भवानी सिंह पठानिया ने विशेष तौर पर इस प्रदर्शन में भाग लिया।

इस मौके पर संजय दत्त ने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आज देश में किसान से लेकर कारोवारी, कर्मचारी, आमजन परेशान है। बढ़ती मंहगाई, बेरजोगारी से लोग परेशान है। युवाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होने कहा कि आज देश में युवा परेशान है। उनके बारे कोई भी सोच भाजपा की नही है।

संजय दत्त ने प्रदेश कांग्रेस संगठन की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर प्रदेश का दौरा कर पार्टी की मजबूती के लिए जो कार्य कर रहें है, वह बहुत ही सराहनीय है।उन्होंने युवा कांग्रेस का उनके हाथों को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में आगे बड़ रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार के कोई अवसर पैदा नहीं किए गए।

राठौर ने कहा कि अब प्रदेश में नगर निगम चुनाव के बाद प्रदेश विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सरकार लोगों को रिझाने में लगी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज जितनी भी घोषणाएं कर रहें है वह पूरी होने वाली नही,क्योंकि प्रदेश का सरकारी खजाना पूरी तरह खाली पड़ा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में लोगों के लिए कुछ नही किया।उन्होंने कहा कि आज जब प्रदेश में चुनाव का समय आया है तो भाजपा सरकार लोक लुभानी घोषणाओं में जुट गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही लोगों के सपनो को पूरा करेगी।उन्होने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन भी लागू करेगी।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने आज देश को बर्बादी पर ला कर खड़ा कर दिया है। युवा बेरजोगारी से परेशान है। मंहगाई ने आज लोगों की कमर तोड दी है इसलिए भाजपा को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने प्रदेश में युवाओं की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है। सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई राहत नहीं दी है। उन्होने युवाओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें।

भाजपा सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का तेज होगा आंदोलन

युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट होकर रह गई है। उन्होने युवाओं से एकजुट होकर आगे आने और भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर शान

युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस एकजुट है और भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। उन्होने कहा कि युवा कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने की ठान ली है और पहले नगर निगम शिमला के चुनावों में भाजपा को बेदखल करना है और बाद में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों में उसे सत्ता से बाहर करना है।

Related posts

Leave a Comment