नारकंडा में ग्लेशियर की चपेट मे आई कार, 8 साल की बच्ची मां सहित तीन जख्मी

शिमला

शिमला जिला के नारकंडा के समीप एक कार ग्लेशियर की चपेट में आ गई। इस हादसे में 8 साल की बच्ची मां सहित तीन लोगों को चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार यह हादसा नारकंडा थानाधार सड़क मार्ग पर हुआ। नारकंडा पुलिस को दोपहर बाद करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि नारकंडा के पास बटनाल में
हिमस्खलन एक वाहन पर गिर गया। इस सूचना पर नारकंडा पुलिस चौकी से पुलिस कर्मचारी बचाव उपकरणों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। मौके पर पाया गया है कि नारकंडा थानेधर रोड पर हिमस्खलन एक कार नंबर HP-06A- 6203 से टकरा गया जिससे कार को धक्के लगा और वह सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गई। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे। जिनमें
चमन लाल निवासी कुमारसैन ( 63) उनकी बेटी स्वीटी ( 35) और उनकी पोती ( 8) साल शामिल है। सभी को बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार इनको मामूली चोटें आईं हैं।

Related posts

Leave a Comment