ऊना के बाथड़ी में पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, 6 मजदूर जिंदा जले,13 झुलसे

ऊना

ऊना जिले के हरोली के तहत औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से छह मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 13 मजदूर घायल हो गए है। पुलिस अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे में 6 कामगारों की जिंदा जलकर मौत हो गई है और करीब 13 कामगार झुलस गए हैं। घायलों में से दस को पीजीआई चंडीगढ़ और अन्यों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। एक महिला कामगार के अनुसार विस्फोट सुबह करीब सवा दस बजे हुआ। विस्फोट के समय फैक्टरी में करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के बाद फैक्टरी में आग भड़क गई। पुलिस द्वारा मौके पर जाकर हादसे की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि हिमाचल प्रदेश के ऊना की एक फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है। जिन लोगों को इसमें अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं:

Related posts

Leave a Comment