शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज आदर्श बाल गृह और वृद्धाश्रम, नारी सेवा सदन मशोबरा और विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान ढली, शिमला का दौरा किया। उन्होंने इन संस्थानों में रहने वालों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन, वृद्धाश्रम व आदर्श बाल गृह मंे रहने वालों से बातचीत भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन संस्थानांे में रहने वालों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके उपरान्त, मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा…
Read MoreYear: 2022
जयराम ठाकुर भाजपा विधायक दल का नेता बने
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। विलीज पार्क शिमला में हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक में नेता के रूप में जयराम ठाकुर का नाम सतपाल सिंह सत्ती, विपिन सिंह परमार, जनकराज, अनिल शर्मा और सुखराम चौधरी ने प्रस्तावित किया। रीना कश्यप, हंस राज और बलवीर वर्मा ने उनके नाम का अनुमोदन किया। इसके बाद सभी विधायकों ने यह अनुमोदन किया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ही विधायक दल का नेता बनाया जाए। इस बैठक में सभी 24 भाजपा विधायकों के…
Read Moreदेश की एकता व अखंडता में इंदिरा गांधी का सर्वाेच्च बलिदान स्मरणीय: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश की एकता व अखंडता के लिए दिए गए सर्वाेच्च बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में अनेक ऐसे अभूतपूर्व निर्णय लिए जिन्होंने भारत के विकास को नवीन दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को उनके विराट व्यक्तित्व और…
Read Moreचुनावों को देखते हुए बिना बजट प्रावधान के खोले गए संस्थान: मुख्यमंत्री
राज्य की पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश में मतदाताओं को लुभाने के एकमात्र उद्देश्य के साथ बिना किसी बजटीय प्रावधान और आवश्यक कर्मचारियों की भर्ती के बिना अपने कार्यकाल के अंत में 590 से अधिक संस्थान खोले थे। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली से शिमला लौटने के उपरांत मीडिया कर्मियांे से बातचीत करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम लगभग छः माह के दौरान मतदाताओं को गुमराह करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और अन्य संस्थान खोलने…
Read Moreसुखबिंदर सिंह सरकार आपसी तालमेल व दो स्तरीय समन्वय के साथ कार्य करेगी: विक्रमादित्य
शिमला. कांग्रेस महासचिव शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में सुखबिंदर सिंह सरकार आपसी तालमेल व दो स्तरीय समन्वय के साथ कार्य करेगी,जिसमें आम लोगों व सरकार के बीच सीधा संवाद रहेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। सरकार का पूर्ण गठन होने के तुरंत बाद चरणबद्घ तरीके से प्रदेश के लोगों को दी गई 10 गारंटी को पूरा करेगी। आज अपने निजी निवास होली लॉज में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए विक्रमादित्य…
Read Moreसीएम कोरोना पॉजिटिव, विधानसभा सत्र सहित सभी कार्यक्रम स्थगित
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव आए हैं, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने से पहले उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था जो कि पॉजिटिव आया है। इसके बाद मुख्यमंत्री के 21 से 24 दिसम्बर तक के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आज नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव आने के पश्चात उनके 21 से 24 दिसम्बर, 2022 तक के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। नरेश चौहान ने कहा कि धर्मशाला में 21…
Read Moreचंद्र कुमार बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
शिमला. ज्वाली से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. चन्द्र कुमार ने आज यहां राजभवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति में विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम अध्यक्ष) पद की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उपस्थित थे। प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा ने कार्यवाही का संचालन किया। विधायकगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रो. चन्द्र कुमार के…
Read Moreमुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में अजय माकन से भेंट की
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य अजय माकन से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। अजय माकन ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Read Moreमुख्यमंत्री ने नई दिल्ली मेें मल्लिकार्जुन खड़गे से भेंट की
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सभी नव-निर्वाचित विधायकों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भेंट की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला भी उपस्थित थे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्यमंत्री और सभी कांग्रेस विधायकों को विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने और राज्य में कांग्रेस को सत्तासीन होने पर बधाई दी। उन्होंने प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और सभी पार्टी नेताओं की कड़ी…
Read Moreफिलहाल नहीं होगा प्रशासनिक फेरबदल, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंचे
शिमला हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद काफी समय से प्रशासनिक फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि फिलहाल कोई भी प्रशासनिक फेरबदल ना करने की बात कही है बुधवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए । दिल्ली में सीएम कांग्रेस आला नेताओ से मिलने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे जबकि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में भी सीएम सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओर सभी विधायक इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री…
Read More