कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री जीएस बाली का निधन

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवम पूर्व मंत्री जी.एस. बाली इस दुनिया में नहीं रहे। जीएस बाली ने नई दिल्ली के एम्स में आज अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। वह 67 वर्ष के थे। बाली के निधन से चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई है।
राज्यपाल राजेंद विश्वनाथ आर्लेकर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया हैे।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जी.एस. बाली नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे और वीरभद्र सिंह मंत्रिमण्डल में वर्ष 2003 से 2007 और दोबारा वर्ष 2012 से 2017 तक मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और विशेषकर नगरोटा बगवां के लिए उनके योगदान को लोगों द्वारा लम्बे समय तक याद रखा जाएगा।

जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने भी बाली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Related posts

Leave a Comment