राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शिमला पहुंचे, चार दिनों तक रहेंगे शिमला

17 सितंबर को राष्ट्रपति विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे

शिमला

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शिमला की अपनी 4 दिवसीय यात्रा पर आज शिमला पहुंच गए। राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गरिमापूर्ण स्वागत किया गया । राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री एवं मिनिस्टर-इन-वेंटिंग सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लै. जनरल राज शुक्ला, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटुंगरू ने उनका अनाडेल हेलिपैड पर स्वागत किया।

17 सितंबर को राष्ट्रपति हिमाचल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द 18 सितंबर को राष्ट्रीय लेखापरीक्षा और लेखा अकादमी, शिमला में भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा (IA&AS) के प्रशिक्षु अधिकारियों के समारोह में शमिल होंगे।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू और कई अन्य आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस
कार्यक्रम का डीडी न्यूज, दूरदर्शन के साथ-साथ राष्ट्रपति के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment