आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जाने-माने समाजसेवी अभिषेक सिंह

शिमला टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विकास शर्मा ने भी थामा ‘आप’ का हाथ

शिमला।

प्रदेश की आम आदमी पार्टी लगातार अपना विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में शाहपुर के जाने-माने समाजसेवी लंबरदार अभिषेक सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आप के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदयस्ता ली। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, स्टेट आब्जर्वर सचिन रॉय समेत कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मेजर विजय सिंह मनकोटिया के सहयोगी के रूप में काम कर चुके हैं अभिषेक सिंह ने कोरोना काल हो या हाल की आसमान से बरसी आपदा, दोनों मोर्चों पर जनता की हर संभव मदद की।

एक दर्जन परिवारों को जमीन देने के साथ कई लोगों की कर चुके मदद

लंबरदार अभिषेक सिंह के प्रेरणा स्रोत उनके पिताजी भी समाज सेवा से जुड़े थे। जन सेवा का ये भाव उन्हें विरासत में मिला है।
बारिश की मार झेल रहे शाहपुर के धारकंडी के बोह गांव में 12 परिवारों को 6- 6 मर्ले जमीन अभिषेक सिंह ने अपनी तरफ से दी हैं। इसी बारिश में जब अनसुइ और रजोल में नदी का पानी गांव में घुसने लगा तब अभिषेक ने नदी के बीचो-बीच दीवार बनवा कर नुकसान होने से बचाया। जिन घरों को नुकसान हो गया था उनको दुरुस्त करने के लिए मजदूर और मटेरियल भी उपलब्ध कराएं।

शाहपुर में विधवा आश्रम का निर्माण हो, युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना, टूर्नामेंट कराना या किसी जरूरतमंद की आर्थिक सहायता देना, हर काम मे अभिषेक सिंह सबसे आगे रहते है।
कोरोना काल में शाहपुर के ग्रामीण इलाकों में लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराई और कई जागरूकता अभियान भी चलाए।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने से शाहपुर विधानसभा में लोगों का उत्साहित हैं।

विकास ने थामा आप का हाथ
शिमला में भी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। यहां टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विकास शर्मा ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदयस्ता ली।
पार्टी प्रवक्ता एसएस जोगटा ने कहा है कि अभिषेक सिंह और विकास शर्मा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ ‘आप’ का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी लोग पार्टी में शामिल होंगे।

Related posts

Leave a Comment