करसोग और सरकाघाट के दो एबीवीपी छात्र नेताओं को दी राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेवारी

तिलक ठाकुर जम्मू कश्मीर के प्रांत संगठन मंत्री और आशीष शर्मा बने राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बने

शिमला।

बीते 1 अगस्त को मध्यप्रदेश के भोपाल में संपन्न हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में विद्यार्थी परिषद के सोलन विभाग संगठन मंत्री तिलक ठाकुर को जम्मू कश्मीर के प्रांत संगठन मंत्री और आशीष शर्मा को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया‌ है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भोपाल में बैठक में हुई बैठक में जहां अखिल भारतीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को नए दायित्व सौंपे गए, वहीं आगामी राष्ट्रीय स्तरीय गतिविधियों और योजनाओं के बारे में चर्चा हुई।

विशाल ने कहा कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेवारी संगठन ने दी है , जिसमें करसोग से संबंध रखने वाले और पूर्व में सोलन विभाग संगठन मंत्री रहे तिलक ठाकुर को जम्मू कश्मीर प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री की जिम्मेवारी दी गई अब तिलक ठाकुर जम्मू कश्मीर में संगठन कार्य करेंगे उनका केंद्र जम्मू में संगठन द्वारा तय किया गया है।


सरकाघाट के रहने वाले आशीष शर्मा राष्ट्रीय सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इस से पूर्व में वे हिमाचल प्रदेश के प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख और प्रांत जन संपर्क प्रमुख और राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक जैसे अहम दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। अब वे विद्यार्थी परिषद के सोशल मीडिया का अखिल भारतीय स्तर पर कार्य करेंगे और उनका केंद्र मुंबई में रहेगा आशीष शर्मा की पढ़ाई विधि में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पूर्ण हुई है अब वे पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में संगठन में कार्य कर रहे है।

उन्होंने प्रदेश एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की ओर से तिलक ठाकुर और आशीष शर्मा को आगामी संगठन कार्य और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

Leave a Comment