आनी की बुछैर पंचायत के खादवी और तराला में बादल फटा, गाड़ियां, खेत बहे

आनी (कुल्लू)

आनी व की बुछैर पंचायत के खादवी और तराला गांवों में शनिवार सुबह बादल फटा।

बादल फटने से आई बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है। इस बाढ़ में दो वाहन भी बह गए। इसके अलावा खादवी, सरट और तराला गांव में बगीचों, खेतों को भारी नुकसान हुआ है।

यही नहीं इस कारण कुछ घरों को भी खतरा पैदा हो गया है।

संवासर के पास गुगरा-जाओं-तराला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।

बुछैर पंचायत के उपप्रधान भूप सिंह ने बताया गांव में बादल फटने से बाद लोगों के सेब के बागीचों, जमीनों, मकानों को नुकसान पहुंचा है।

Related posts

Leave a Comment