मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द करेंगे करसोग का दौरा, देंगे करोड़ों की सौगातें

करसोग ( मंडी) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द करसोग का दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि उनका अगले सप्ताह तक करसोग आने का कार्यक्रम फाइनल हो सकता है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन भी तैयारियां करने में जुट गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करीब दो साल बाद करसोग आ रहे हैं। ऐसे में लोग भी उनसे कई सौगातें मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री उपमंडल में 100 करोड़ के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। स्थानीय विधायक हीरालाल खुद विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में जाकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
जानकारी के अनुसार करसोग में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चारों जिला परिषद वार्डों में रखा गया है। इन सभी वार्डों में मुख्यमंत्री पेयजल योजनाओं सहित सड़कों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त कई जगहों पर तैयार हो चुके सरकारी भवनों के उद्घाटन भी हैं।
मंडी लोक सभा उपचुनाव की घोषणा कभी भी की जा सकती है। करसोग भी इसी में आता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मंडी गृह जिला भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में वे कुल्लू जिला आनी विधानसभा क्षेत्र का भी दौरा कर चुके हैं। अब वे करसोग का दौरा कर रहे हैं, ऐसे में उनका
करसोग दौरा खास रहने वाला है। जनता को जयराम ठाकुर के इस दौरे से काफी उम्मीदें है। इससे पहले सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी करसोग का दो बार दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के करसोग आने के कार्यक्रमों को लेकर पहले ही दिशा निर्देश किए।

उधर विधायक हीरालाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पेयजल योजनाओं सहित सड़कों और अन्य योजनाओं के 100 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री करसोग को और भी सौगातें देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि करसोग की जनता की जो मांगे है, उनको भी मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।

Related posts

Leave a Comment