पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र का निधन, चारों ओर शोक की लहर

शिमला।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया। 87 वर्षीय वीरभद्र सिंह आईजीएमसी में उपचाराधीन थे, जहां आज सुबह 3:40 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 6 बार मुख्यमंत्री रहे।
वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ। लोकसभा के लिए वह पहली बार 1962 में चुने गए।  उसके बाद 1967, 1971, 1980 और 2009 में भी चुने गए। वीरभद्र वर्ष 1983 से 1990, 1993 से 1998, 1998 में, 2003 से 2007 और 2012 से 2017 में हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे।

वीरभद्र सिंह के निधन से चारों ओर शोक की लहर फैल गई है। विभिन्न पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संसद सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल एवं त्रिलोक कपूर ने प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

Leave a Comment