राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने महान एथलीट मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका 91 वर्ष की आयु में चंडीगढ़ में निधन हो गया। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मिल्खा सिंह एक महान खिलाड़ी थे, जिन्होंने करोड़ों देशवासियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। वह हमेशा युवा प्रतिभाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने फ्लाईग सिख के नाम से प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मिल्खा सिंह का आज प्रातः पीजीआई चण्डीगढ़ में निधन हो गया, वे 91 वर्ष के थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि मिल्खा सिंह ने एशियन खेलों में कई स्वर्ण पदक जीते थे और वर्ष 1960 में रोम ओलम्पिक में 400 मीटर लम्बी दौड में चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह का एथलेटिक्स और फिटनेस के प्रति जनून ना केवल युवाओं के लिए बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।   

Related posts

Leave a Comment