मुख्यमंत्री ने मंडी में 62 करोड़ के लोकार्पण और शिलान्यास किए

28.55 करोड़ रुपये के मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन और 2.36 करोड़ रुपये के आदर्श करियर केंद्र का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में 62.16 करोड़ रुपये लागत की चार विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कांगनीधार में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित एचपीएचडीपी के तहत 1.30 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य मार्केट यार्ड के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण, मंडी में 28.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 बिस्तरों की क्षमता के मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन और 2.36 करोड़ रुपये की…

Read More

हिमाचल में कृषि को बढ़ावा देने के लिए नवोन्मेषी प्रयास

हिमाचल प्रदेश को कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने तथा किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र की बेहतरी और कृषकों की सामाजिक आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कृषि क्षेत्र के लिए वर्तमान वित्त वर्ष में 628.52 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हिमाचल प्रदेश की अधिकांश जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है…

Read More

कुल्लू के शैंसर में बस गहरी खाई में गिरी,‌‌‌‌ 12 लोगों की मौत

पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया कुल्लू जिले की सैंज घाटी के शैंसर के निकट आज एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मृत्यु और अन्य यात्री घायल हुए हैं। निजी बस संख्या एच.पी. 30ए-0646 शैंशर से कुल्लू जा रही थी। प्रधानमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पी.एम.एन.आर.एफ.) से बस हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि…

Read More

मुख्यमंत्री ने जेसीसी बैठक में कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं, कर्मचारियों को मिलेगा नया वेतनमान

अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की अवधि तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष करने की घोषणा शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) की बैठक को संबोधित करते हुए राज्य के कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2016 से नया वेतनमान प्रदान करने और जनवरी, 2022 का वेतन संशोधित वेतनमान के अनुसार फरवरी, 2022 में देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी 1 जनवरी, 2016 से संशोधित पेंशन और अन्य पेंशन लाभ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा…

Read More

शिमला की जलापूर्ति और मल निकासी आवश्यकताओं को पूरा करेगी 1825 करोड़ रुपये की परियोजनाः मुख्यमंत्री

शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि विश्व बैंक ने 1825 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय वाली शिमला जलापूर्ति एवं सीवरेज सर्विस डिलिवरी प्रोग्राम के नैगोसिएशन पैकेज को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना के अन्तर्गत ग्रेटर शिमला क्षेत्र में जलापूर्ति सेवाओं में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल 1825 करोड़ रुपये में से विश्व बैंक 1168 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा जबकि शेष 657 करोड़ रुपये की राशि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नगर निगम शिमला में…

Read More

मुख्यमंत्री ने कोरोना के विरूद्ध संकल्प को दोहराया

कांगड़ा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के टण्डन क्लब में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित टीकाकरण केन्द्र का दौरा कर कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। यह टीकाकरण केन्द्र जिला में टीकाकरण अभियान आरम्भ होने के समय से ही कार्य कर रहा हैै। इस केन्द्र ने 37 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण कर जिला कांगड़ा में वैक्सीन की अधिकतम खुराक देने की उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कांगड़ा में अब तक 19.39 लाख खुराकें लगाई गई हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे…

Read More

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल और इन्दिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 146वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया था। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी ने राष्ट्र की एकता तथा अखण्डता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…

Read More

कोरोना में भी नहीं रुकने दिया विकास, किए 4000 करोड़ के उद्घाटन-शिलान्यास: जयराम ठाकुर

बंजार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर छोड़े शब्दबाण बंजार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र में विकास और महंगाई को लेकर विपक्ष से सवाल किए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान हमारे सामने कई संकट और चुनौतियां थी। हमने एक ओर लोगों की जिंदगी बचाने में प्राथमिकता दी। दूसरी ओर विकास कार्यों की गति पर भी ब्रेक नहीं लगने दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बंजार में भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मैं…

Read More

कन्हैया से ज्यादा हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने किया सेना का अपमान: जयराम ठाकुर

‘कन्हैया बाहर से हैं लेकिन प्रतिभा तो हिमाचल की संस्कृति से परिचित थीं’ *मनाली।।* मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार शाम मनाली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भरमौर और किलाड़ में भी जनसभाएं कीं। मनाली में एक बार फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और प्रतिभा सिंह को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “मंडी में नॉमिनेशन के दौरान ही मैंने स्पष्ट कहा था कि हम अपनी ओर से शुरुआत नहीं करेंगे। हम देवभूमि की संस्कृति का सम्मान करते हैं। केंद्र सरकार…

Read More

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रिज, शिमला में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा, धर्म और भारतीय परम्पराओं को सत्यनिष्ठा से अपनाने के आदर्शों को स्थापित किया। गांधी जी एक महान व्यक्तित्व थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर हमें अपने जीवन में सादगी और देश के प्रति समर्पण रखने का संकल्प लेना चाहिए, जो…

Read More