अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ : पूर्व सैनिक

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने आज पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी कार्यालय शिमला में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय सरकार की योजना अग्निपथ को देश की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ बताया I उन्होंने कहा कि चुनाव के समय राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांगने वालों ने सरकार में आने के बाद सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं से धोखा कर अपने फर्जी राष्ट्रवादी होने का सबूत दिया है I हिमाचल सरकार पर वार करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि प्रदेश…

Read More

कांग्रेस की बीजेपी को खुली चुनौती, अपनी लोकप्रियता पर भरोसा है तो एमसी चुनाव करवाकर देखे

कांग्रेस ने भाजपा को चुनौती दी है कि अगर उसे अपनी लोकप्रियता पर इतना ही भरोसा है तो वह शिमला नगर निगम चुनाव करवा कर देख ले। शिमला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह नगर निगम शिमला के चुनावों से भाग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शिमला नगर निगम चुनाव लटकाने की पूरी कोशिश कर रही है। भाजपा को मालूम है कि अगर चुनाव होते हैं तो कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि…

Read More

अग्निपथ योजना न सेना के हित और न ही देश हित में : आलोक शर्मा

योजना के विरोध में कल कांग्रेस करेगी देशव्यापी सत्याग्रह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अग्निवीर के नाम पर देश के युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने इसे युवाओं के साथ विश्वासघात बताया है। उन्होंने कहा है कि यह योजना ने तो सेना के हित मे है और न ही देश हित में। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आलोक शर्मा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया…

Read More

सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ केस बनाने के विरोध में कांग्रेस का ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज केंद्र की भाजपा सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,विधायक नंदलाल,मोहन ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित,जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छजटा,सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,कसुम्पटी के ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के…

Read More

दिल्ली में 12 दिसंबर की प्रस्तावित महारैली की अनुमति नही देने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कल करेगी प्रदर्शन

शिमला दिल्ली के उप राज्यपाल द्वारा कांग्रेस की 12 दिसम्बर की प्रस्तावित महा रैली की अनुमति नही देने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल 3 दिसम्बर को शिमला में धरना प्रदर्शन करेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रेस कांफ्रेंस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की देश में आसमान छूती महंगाई,अप्रत्याशित मूल्य बृद्धि, बेरोजगारी व डूबती अर्थव्यवस्था के खिलाफ दिल्ली में 12 दिसम्बर की प्रस्तावित कांग्रेस की महंगाई हटाओ महा रैली को उप राज्यपाल द्वारा अनुमति…

Read More

करारी हार के बाद सरकार बनाने के मुंगेरी लाल के सपना देख रही भाजपा

शिमला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रदेश में उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री सरकार बनाने के मुंगेरी लाल के सपने देख रहें है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता से विदाई तय है और इसकी शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके गृह जिला मंडी ने भी नकार दिया है।लोगों ने जिस उम्मीद के साथ कांग्रेस को अपना विश्वास व मत यहां से सासंद प्रतिभा सिंह…

Read More

डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार को प्रदेश के लोगों ने लगाई ब्रेक : राठौर

कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से साफ हो गया प्रदेश बदलाव की ओर चल पड़ा शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टीजनों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से मैदान में डट जाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से साफ हो गया है कि प्रदेश बदलाव की ओर चल पड़ा है और अगले साल प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ठियोग कुमारसैन ब्लॉक कांग्रेस द्वारा…

Read More

भाजपा देश के किसानों को अपमानित करने और उनके खिलाफ अपशब्द बोलने के लिये देश से विशेष तौर पर किसानों से माफी मांगे: राठौर

शिमला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा से देश के किसानों को अपमानित करने और उनके खिलाफ अपशब्द बोलने के लिये देश से विशेष तौर पर किसानों से माफी मांगने को कहा है।उन्होंने कहा है कि पिछले एक साल से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन को भाजपा नेताओं ने उन्हें बदनाम करने के लिए अनेक षडयंत्र रचे। इस दौरान किसानों के आंदोलन को विदेशों से फंडिंग होने के झूठे आरोप लगाना और उन्हें पाकिस्तानी आतंकवादी तक बताना उनका ही नही देश का अपमान था ।इस आंदोलन के…

Read More

प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ शुरू किया जन जागरण अभियान

राठौर ने कहा, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों को विकट स्थिति पर ला कर खड़ा किया नाहन कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने आज लोगों को विकट स्थिति पर ला कर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की नीतियां इसके लिये पूरी तरह दोषी है। आज प्रदेश कांग्रेस के जन जागरण अभियान की पाउंटा साहिब से शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस आम लोगों की समस्याओं को समझती है और उन्हें दूर…

Read More

हिमाचल के उपचुनावों में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती, मंडी से प्रतिभा सिंह जीती

शिमला हिमाचल के उपचुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा मंडी सीट से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह जीत गई हैं। प्रतिभा सिंह ने 7490 मतों से भाजपा के ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को पराजित किया। प्रतिभा सिंह को 369565 वोट मिले जबकि खुशाल ठाकुर को 362075 मत मिले। इसी तरह जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर 6293 और फतेहपुर से कांग्रेस के भवानी पठानिया 5789 वोटों से जबकि अर्की से संजय अवस्थी 3277 मतों से विजयी रहे हैं। इस तरह उपचुनावों सीटों पर भाजपा चारों खाने…

Read More