भाजपा ने हमेशा बागवानों के साथ किया भेदभाव: कौल सिंह ठाकुर

भाजपा सरकार की घोषणाएं जनता को केवल जुमलों की सौगातप्रदेश में चारो तरफ व्यापक भ्रष्टाचार

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में हिमाचल प्रदेश भ्रष्टाचार के आंकंठ में डूब चुका है। भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला आज तक का सबसे बड़ा घोटाला है जिसमें सरकार के ईशारों पर अपराधियों द्वारा लाखों रुपयों लेकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डेढ महिने पहले कह चुके है कि इस मामलें को सी बी आई को सौंपा दिया गया है परन्तु आज तक मामला सी बी आई को नहीं दिया गया है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस सन्दर्भ में जांच के नाम पर मात्र औपचारिकताएं निभा रही है।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकरण की प्रारम्भ से ही सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति विभाग भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अडडा बना हुआ है। करोडों रुपये के पाईप खरीद कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है और चहेतों को लाभ पंहुचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल विश्वविद्यालय में तत्कालीन उप कुलपति द्वारा नियमों को दरकिनार करके भर्तियों में ब्यापक स्तर पर अनियमिताएं की गई है और चहेतों को नियुक्तियां दी गई है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हो रहे ब्यापक भ्रष्टाचार की कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष जांच की मांग करती है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अनुभवहीन मुख्यमंत्री के कुप्रबन्धन की वजह से प्रदेश पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। आज हिमाचल पर 70 हजार करोड़ का कर्जा हो गया है जो कि भाजपा सरकार के कुप्रबन्धन को दर्शाता है। राज्य सरकार अपने संसाधन जुटानें में पुरी तरह विफल साबित हुई है और फिजुल खर्ची पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में मंहगाई आसमां छू रही है। रसोई गैस, डीजल पैट्रोल, खाद्य वस्तुओं के दाम आम लोंगों की पंहुच से बाहर हो गए हैं।

भाजपा सरकार मंहगाई रोकने में असफल साबित हुई है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों व भ्रष्टाचार की वजह से अब भाजपा सरकार का जाना तय है।
इस प्रैस वार्ता में कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चैहान, प्रवक्ता देवेन्द्र बुशैहरी, सुशांत कपरेट, अरुण शर्मा उपस्थित थे !

About Author

Related posts

Leave a Comment