प्रतिभा सिंह दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में आज दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया गया। सभी को विरला मंदिर पुलिस थाने में रखा गया।
सोनिया गांधी की ईडी की ओर से पूछताछ के बीच शिमला में भी कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस के कई विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस की प्रचार समिति के चेयरमैन सुखविंदर सुक्खू शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कांग्रेस के नेताओं पर झूठे मामले बना कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *