कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाए गए पवन काजल

हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनितिक हलचल तेज हो गई है। कांगड़ा से कांग्रेस के विधायक एवम पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल को उनके पद से हटाया गया है। पवन काजल के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल को उनके पद से हटा दिया और उनकी जगह पूर्व सांसद चंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। देर रात पार्टी की ओर से आदेश जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *