April 19, 2024

राज्यसभा के लिए वीसी प्रो सिकंदर कुमार होंगे बीजेपी के कैंडिडेट

1 min read

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश से हिमाचल विश्वविधलय के वाइस चांसलर प्रो सिकंदर कुमार को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है।

दरअसल 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच खाली हो रही छह राज्यों की 13 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव 31 मार्च को निर्धारित किए गए है। इनमें से हिमाचल प्रदेश की भी एक सीट है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा की 2 अप्रैल को सेवानिवृत्ति के बाद यह सीट खाली हो जाएगी। राज्यसभा सीट के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 21 मार्च होगी। 22 मार्च को नामांकन की जांच की जाएगी और 24 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

प्रो सिकंदर हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर हैं। इससे पहले वे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.