April 20, 2024

हिमाचल में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर सता में की वापसी, जयराम का इस्तीफा

1 min read

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर भाजपा को सता से बाहर कर दिया. रिवाज बदलने को निकली भाजपा को मात्र 25 सीटें मिल पाई हैं। इसके आलावा 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। मंडी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर जोकि खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार मानकर चल रहे थे वे अब चुनाव हार गए हैं जबकि मुकेश अग्निहोत्री और सुक्खू ने जीत दर्ज की हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जीत का सिक्सर लगा दिया है। जबकि उनके 8 कैबिनेट मंत्री चुनाव हार गए हैं।

जानिए कहां किसकी हुई जीत

———- जिला बिलासपुर ———-

1. घुमारवीं : भाजपा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे राजेंद्र गर्ग को कांग्रेस उम्मीदवार राजेश धर्माणी ने 5,176 मतों से हराया।

2. बिलासपुर सदर : कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर भाजपा के त्रिलोक जम्बाल ने जीत दर्ज की है। हार के बाद बंबर बोले कि परिणाम मान्य नहीं, कोर्ट जाएंगे। त्रिलोक जम्वाल ने प्रदेश की इस हॉट सीट पर मात्र 276 वोटों के अंतर जीत दर्ज की।

3. बड़सर : कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने लगातार तीन चुनाव में जीत दर्ज की। लखनपाल को कुल 30293 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी स्थान पर भाजपा की माया शर्मा को 16501 व निर्दलीय संजीव शर्मा को 15252 मत मिले हैं।

4. श्री नैना देवी : रामलाल ठाकुर चुनाव हार गए हैं। राम लाल ठाकुर का नाम भी सीएम पद के लिए कौल सिंह ठाकुर के साथ-साथ चर्चा में चल रहा था। यहां से भाजपा के रणधीर शर्मा चुनाव जीत गए हैं।

———- जिला चंबा ———-

1. डलहौजी : भाजपा के धविंद्र सिंह ठाकुर जीते। आशा कुमारी चुनाव हार गई हैं।

2. भरमौर : भाजपा के डॉ. जनक राज जीत गए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता ठाकुर सिह भरमौरी हार गए हैं।

3. चुराह : भाजपा के हंस राज जीते।

4. चंबा : कांग्रेस के नीरज नैय्यर जीते।

5. भटियात : कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया जीते।

———- जिला हमीरपुर ———-

1. सुजानपुर : कांग्रेस के राजेंद्र राणा 399 मतों से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा को हराया। कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को 1919 मतों से पराजित किया था।

2. हमीरपुर : निर्दलीय आशीष शर्मा 12899 मतों से विजयी घोषित हुए हैं। वर्तमान भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर हार गए हैं। निर्दलीय आशीष शर्मा को 25916 मत मिले हैं। कांग्रेस के डॉ पुष्पेंद्र को 13017 मत मिले हैं। भाजपा के नरेंद्र ठाकुर को 12794 वोट मिले।

3. भोरंज : कांग्रेस के सुरेश कुमार 60 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। सुरेश कुमार को 24779, जबकि भाजपा के डॉ. अनिल धीमान को 24719 वोट मिले।विधायक डॉ. अनिल धीमार और कांग्रेस के सुरेश कुमार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

4. बडसर : कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल की जीत की हैट्रिक।

5. नादौन : कांग्रेस के सुखविंदर सिंह जीते।

———- जिला मंडी ———-

1. सराज : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के चेतराम को हरा दिया है। जयराम ठाकुर ने सबसे अधिक 38183 मतों के साथ जीत दर्ज की।

2. द्रंग : आठ बार विधायक रहे और मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौल सिंह को चेले पूर्ण ने भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर 618 मतों से मात दी है।

3. धर्मपुर : कांग्रेस के चंद्रशेखर चुनाव जीत गए हैं। छह बार लगातार चुनाव जीतने वाले मंत्री महेंद्र सिंह का बेटा रजत ठाकुर राजनैतिक विरासत नहीं संभाल पाया। रजत ठाकुर ने इस बार धर्मपुर विस क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन वे कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रशेखर से 2,807 मतों से हार गए।

4. सुंदरनगर : राकेश जम्बाल जीते।

5. मंडी : भाजपा के अनिल शर्मा जीते, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर को हरा दिया है।

6. सरकाघाट : भाजपा के दलीप ठाकुर जीते।

7. बल्ह : भाजपा के इंद्र सिंह जीते। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी को हरा दिया है।

8. करसोग : भाजपा के दीप राज जीते।

9. नाचन : भाजपा के विनोद कुमार जीते।

10. जोगिंद्रनगर : प्रकाश प्रेम कुमार ने जीत दर्ज की।

———- जिला शिमला ———-

1. कसुम्पटी : भाजपा सरकार में शहरी आवास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज को कांग्रेस विधायक व प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह ने 8,655 मतों से शिकस्त दी। भाजपा हाईकमान ने सुरेश भारद्वाज का विस क्षेत्र बदलकर इस बार कसुम्पटी से टिकट दिया था। 2017 में उन्होंने शिमला शहरी सीट से चुनाव में जीत दर्ज की थी।

2. चौपाल : भाजपा के बलवीर वर्मा ने 5142 वोट से जीत दर्ज की है।

3. रामपुर : कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल 567 वोटों से जीत गए हैं।

4. शिमला शहरी : कांग्रेस के हरीश जनारथा 3037 मतों से विजयी घोषित किए गए हैं। जनारथा ने संजय सूद को पराजित किया है। जनारथा को 15803 और सूद को 12766 मत मिले। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के टिकेंद्र पंवार को 1400 और आम आदमी पार्टी के चमन राकेश को महज 328 मत मिले।

5. शिमला ग्रामीण : कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने जीत दर्ज की है।

6. रोहड़ू : मोहल लाल ब्राक्टा जीते।

7. जुब्बल-कोटखाई : रोहित ठाकुर जीते।

8. ठिओग : कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर चुनाव जीत गए हैं।

——–जिला सिरमौर ——–

1. पांवटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने 8596 मतों से जीत दर्ज की है।

2. पच्छाद : भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने जीत दर्ज की है।

3. रेणुकाजी : कांग्रेस के विनय कुमार 1030 मतों से जीते। उन्होंने भाजपा के नारायण सिंह को हराया।

4. नाहन : कांग्रेस के अजय सोलंकी जीते उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव बिंदल हार गए हैं।

5. शिलाई : कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान 382 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 31711 मत मिले हैं। जबकि भाजपा के बलदेव तोमर को 31711 वोट मिली हैं।

———- जिला सोलन ———-

1. सोलन : कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने भाजपा के प्रत्याशी और अपने दामाद डॉ. राजेश कश्यप को 3,858 मतों से पराजित कर दिया।

2. कसौली : कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को 6768 मतों से हराया।

3. नालागढ़ : निर्दलीय प्रत्याशी के एल ठाकुर 13264 वोटों से जीत गए हैं। केएल ठाकुर को 33427 वोट मिले। कांग्रेस के बावा हरदीप को 20163 वोट प्राप्त हुए।

4. दून : कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार चौधरी 6699 वोटों से जीते।

5. अर्की : कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी लगातार दूसरी बार जीते।

———- जिला कांगड़ा ———-

1. बैजनाथ : कांग्रेस के किशोरी लाल 29338 मतों के साथ पहले, भाजपा के मुल्ख राज 25892 दूसरे स्थान पर रहे। यहां आप को 1109 और नोटा को 669 वोट पड़े। कांग्रेस किशोरी लाल 3446 मतों से जीते।

2. देहरा : निर्दलीय होशियार सिंह ने कांग्रेस के डॉ. राजेश शर्मा को 33877 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। देहरा में मुकाबला त्रिकोणीय रहा। यहां आजाद उम्मीदवार होशियार सिंह 22997 वोट लेकर पहले, कांग्रेस से डॉ राजेश शर्मा दूसरे (19120) और भाजपा के रमेश चंद धवाला (16730) के साथ तीसरे स्थान पर रहे। आप के मनीष ने 483 वोट लिए। 472 ने नोटा को चुना। होशियार सिंह 3877 मतों से जीते।

3. धर्मशाला : कांग्रेस के प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3285 मतों से जीते। सुधीर शर्मा 27323 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। भाजपा के राकेश चौधरी 24038 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यहां पर भाजपा के बागी विपन कुमार नेहरिया 7416 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां आप के कुलवंत सिंह राणा को 527 मत पड़े। 438 लोगों ने नोटा को चुना था।

4. फतेहपुर : भाजपा सरकार में वन एवं खेल मंत्री रहे राकेश पठानिया को कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया ने 7,354 मतों से हराया। भाजपा हाईकमान ने राकेश पठानिया को नुरपुर से बदलकर फतेहपुर से टिकट दिया था। 2017 का विस चुनाव राकेश पठानिया ने नुरपुर से लड़ा था और जीत हासिल की थी। फतेहपुर में कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया 33238 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। यहां भाजपा के राकेश पठानिया 25884 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यहां पर भाजपा के बागी कृपाल सिंह परमार 2811 मतों के साथ तीसरे और आप के राजन सुशांत 1302 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। 185 लोगों ने नोटा को चुना था।

5. इंदौरा : कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने 2250 वोटों से जीत दर्ज की है। मलेंद्र को 30442 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा की रीता धीमान रहीं। उन्हें 28293 वोट मिले हैं। आजाद मनोहर लाल 4442 मतों के साथ तीसरे स्थान पर, आप के जगदीश सिंह को 1474 मत के साथ चौथे स्थान पर रहे। 482 लोगों ने नोटा को चुना था।

6. जयसिंहपुर : कांग्रेस नेता यादविंदर गोमा 2596 मतों से जीते। वे 28058 मतों के साथ पहले, भाजपा के रविंदर कुमार धीमान 25362 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यहां आम आदमी पार्टी के संतोष कुमार को 697 मत मिले जबकि 298 लोगों ने नोटा को चुना था।

7. नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां में कांग्रेस के युवा नेता आरएस बाली ने 15892 मतों से जिला कांगड़ा में कांग्रेस की ओर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वे 42079 मतों के साथ पहले, भाजपा के अरुण कुमार 26187 वोटों के साथ दूसरे और आप के नेता उमाकांत 1332 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

8. ज्वालामुखी : कांग्रेस के संजय रतन 6404 मतों से जीते। वे 27827 मतों के साथ पहले, भाजपा के रविदर सिंह ठाकुर 21423 मतों के साथ दूसरे, और बागी अतुल कौशल 9511 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां आप प्रत्याशी को 616 और नोटा को 201 मत पड़े।

9. ज्वाली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी चंद्र कुमार 3031 मतों से जीते। वे 38243 मतों के साथ पहले, भाजपा के संजय गुलेरिया 35212 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यहां पर आप को 273 और नोटा को 373 मत पड़े।

10. कांगड़ा : भाजपा के पवन काजल ने कांगड़ा जिले में पवन काजल ने 19834 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वे 35239 मतों के साथ पहले, कांग्रेस के सुरेंद्र काकू 15405 मतों के साथ दूसरे और भाजपा के ही बागी कुलभाष चंद 7994 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां आप को 866 और नोटा को 464 मत पड़े।

11. जसवां परागपुर : भाजपा सरकार में परिवहन और उद्योग मंत्री रहे विक्रम सिंह 1789 मतों से जीते। विक्रम ठाकुर 22658 मतों के साथ पहले, कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह मनकोटिया 20869 मतों के साथ दूसरे और आजाद उम्मीदवार संजय परासर 13405 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। आप के साहिल चौहान को 163 जबकि 259 वोटा नोटा को पड़े।

12. पालमपुर : कांग्रेस नेता 5328 मतों से जीते। वे 30874 मतों के साथ पहले, भाजपा के त्रिलोक कपूर 25546 मतों के साथ दूसरे आप के संजय भारद्धाज 430 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां 382 ने नोटा को चुना।

13. शाहपुर : भाजपा सरकार में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री और सरवीण चौधरी को कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया ने 12,243 मतों से हराया। केवल पठानिया 36603 मतों के साथ पहले, सरवीन चौधरी 24360 मतों के साथ दूसरे और आजाद जोगिंद्र सिंह 2298 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां आप को 1576 और नोटा को 519 वोट पड़े।

14. सुलह : विधानसभा अध्यक्ष रहे विपिन सिंह परमार 7112 मतों से जीते। वे 36670 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। कांग्रेस के जगदीश सिपहिया 6828 मतों के साथ दूसरे और कांग्रेस से बागी जगजीवन पाल 29558 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। आप नेता को 963 और 394 वोट नोटा को पड़े।

15. नूरपुर : भाजपा नेता रणवीर सिंह निक्का 18752 मतों से जीते। वे 44132 मतों के साथ पहले, कांग्रेस के सीनियर नेता अजय महाजन 25380 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यहां आप को 286 और नोटा को 302 मत पड़े।

———- जिला कुल्लू ———-

1. कुल्लू : कांग्रेस के सुंदर ठाकुर लगातार दूसरी बार चुनाव जीते।

2. मनाली : शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर चुनाव हारे। कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर 2957 वोटों से जीत गए हैं।

3. बंजार : भाजपा के सुरेन्द्र शौरी जीते।

4. आनी : भाजपा के लोकेन्द्र सिंह जीते।

———- जिला लाहौल-स्पीति ———-

1. लाहौल-स्पीति : भाजपा सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे डॉ. रामलाल मारकंडा को कांग्रेस उम्मीदवार रवि ठाकुर ने 1,616 मतों से हराया।

———- जिला किन्नौर ———-

1. किन्नौर : कांग्रेस उम्मीदवार जगत सिंह नेगी ने 6964 वोटों से जीत हासिल की।

———- जिला ऊना ———-

1. ऊना : भाजपा उम्मीदवार सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पाटी के उम्मीदवार सतपाल सिंह रायजादा को 1736 मतों से हराया। इसके अलावा बीएसपी के उम्मीदवार रमेश चंद को 341 मत मिले।

2. कुटलैहड़ : भाजपा सरकार में पंचायती राज मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर को कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र कुमार भुट्टो ने 7,579 मतों से पराजित किया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार मनकोटिया को 596 मिले।

3. हरोली : कांग्रेस विधायक दल और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री जीते। मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा उम्मीदवार राम कुमार को 9148 मतों से हराया।

4. गगरेट : कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार राजेश ठाकुर को 15685 मतों से हराया। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार लेखराज कतनोरिया को 97 मत मिले हैं।

5. चिंतपूर्णी : कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुदर्शन सिंह बबलू ने भाजपा के बलबीर सिंह को 4854 मतों से हराया

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.