विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। मज्याठ के पूर्व पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने अर्की विधानसभा से कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की है। बुधवार को दिवाकर देव शर्मा ने कांग्रेस मुख्यालय जाकर टिकट के लिए आवेदन किया। इस मौके पर कांग्रेस शिमला ग्रामीण के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि दिवाकर देव शर्मा मूल रुप से जिला सोलन के तहसील अर्की पोस्ट ऑफिस भूमती गांव धार ब्राह्मण के रहने वाले हैं और हिमाचल प्रदेश न्यायालय में अधिवक्ता हैं। वह पिछले 14 सालों से कांग्रेस से जुड़े हैं और 2008 से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं। उन्होंने आशा जताई है कि कांग्रेस उन पर विश्वास जताएगी।
Related posts
-
हिमाचल की भोली-भाली महिलाओं को अज्ञानी समझ रहे हैं मुख्यमंत्री : रमा ठाकुर
लोकसभा चुनावों को देख एक बार फिर लुभावनी घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री शिमला भाजपा ने प्रदेश... -
2.42 लाख महिलाओं को हर माह 1500 रुपए
मुख्यमंत्री ने केलांग से किया इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ राजस्थान में... -
शिमला में लैंडस्लाइड में दो मजदूरों की मौत, डीसी घटनास्थल पर पहुंचे
शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज मेहली-जुन्गा रोड पर हुई भूस्खलन की घटना की सूचना...