आनी की देवठी पंचायत के गुगरा में बादल फटने से भारी तबाही

कुल्लू जिला में आनी की ग्राम पंचायत देवठी के गुगरा में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इसके चलते खड्ड में बाढ़ जैसे हालात हो गए। इससे नीचे आनी में 10 दुकानें और 3 गाड़ियां खड्ड के तेज बहाव में बह गए।
जानकारी के मुताबिक आनी में बादल फटने के कारण जहां करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ। वहीं सब्जी की दुकानों समेत आधा दर्जन वाहन बह गए। इसके अलावा मिल्क प्लांट को भी काफी नुकसान हुआ। वहीं ,मौसम की स्थिति को देखते हुए आनी उपमंडल के स्कूलों में जिला प्रशासन ने अवकाश घोषित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे उपमंडल आनी के देउठी में बाढ़ आने से कराड़ों रुपए का नुकसान हो गया.एल। सुबह आई आपदा से लोग सहम गए। वहीं, आनी के पुराने बस अड्डे में नगर पंचायत की पांच दुकानें बह गई। दुकानों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया।

खदेड़ में घर पर मलबा गिरने से महिला व बच्ची की मौत

इसके अलावा आनी की ग्राम पंचायत शिल्ली के खदेड़ गांव में मकान पर मलबा गिरने से एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

About Author

Related posts

Leave a Comment