एसपी वीरेंद्र शर्मा को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक

सोलन जिला के एसपी वीरेंद्र शर्मा को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनके अलावा पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं प्रशासन) दिनेश कुमार यादव, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र डरोह में तैनात निरीक्षक प्रवीण कुमार तथा टीटीआर इकाई शिमला के सहायक उप-निरीक्षक किशोर कुमार को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हर साल स्वतंत्रता दिवस पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। इस साल वीरेंद्र शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। वीरेंद्र शर्मा पुलिस विभाग में हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वीरेंद्र शर्मा शर्मा चौपाल के निवासी और वे करीब डेढ़ साल से एसपी सोलन में के पद पर कार्यरत हैं। वे इंटरनेशनल लेवल के बॉक्सिंग खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रपति पुलिस पदक और तीन पुलिस पदक से सम्मानित हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए इन अधिकारियों को इन प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया है। जय राम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करेंगे।

About Author

Related posts

Leave a Comment