आंनद शर्मा ने प्रतिभा सिंह के साथ की पार्टी मुख्यालय में की बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता रहें आंनद शर्मा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू भी मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं की दो घण्टे तक चली इस बैठक के दौरान प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर आपसी विचार विमर्श किया।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आनंद शर्मा को विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट व चुनावों के लिये पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लोगों में खासा उत्साह है।

प्रतिभा सिंह ने आनंद शर्मा से आग्रह किया कि अपने व्यस्त समय से प्रदेश में जन सभाओं के लिये कुछ समय निकालें,इससे कांग्रेस को लाभ मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *