March 29, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

हिमाचल में वीकेंड पर भी अब बाजार रहेंगे खुले

1 min read

शिमला।
राज्य में अब वीकेंड पर भी बाजार खुले रहेंगे। अभी तक वीकेंड पर बाजार बंद रखे जा रहे थे। लेकिन अब शनिवार
और रविवार के दिन भी बाजार सुबह नौ शाम आठ बजे तक खुले रहेंगे। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के तहत वीकेंड पर मॉल, दुकानें, रेस्टोरेंट, बार, ढाबे, भोजनालय आदि खुले रहेंगे। हालांकि रेस्तरां-ढाबों में रात 10 बजे तक खाना परोसा जा सकेगा।
कैबिनेट बैठक में बीते दिन कई रियायतें देने का फैसला किया गया था। इसके तहत बुधवार से प्रदेश में सभी दुकानें रोज अब सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे बजे तक खुल सकेंगी। जिम, सिनेमाहाल, पार्क, गोल्फ कोर्स, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को खोलने की मंजूरी भी दे दी गई है। वहीं एक जुलाई से बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी यात्रियों के साथ बस सेवाएं शुरू कर दी जायेंगी।
हिमाचल में प्रवेश के लिए ई-पंजीकरण की व्यवस्था भी खत्म हो जाएगी। एक जुलाई से ही धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा, मगर धार्मिक आयोजन नहीं होंगे। इसके अलावा इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई भी एक जुलाई से खोल दिए जाएंगे। सभी संबंधित विभागों की ओर से इस बारे में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किए जाएंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.