April 18, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

जगत प्रकाश नड्डा का शिमला में जोरदार स्वागत, नड्डा ने रोड शो किया

1 min read

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का शिमला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। नड्डा ने विधानसभा से लेकर पीटरहॉफ तक रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन सहित अन्य मौजूद रहे।

 



पीटरहॉफ में जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा स्वागत नहीं है बल्कि यह भारतीय जनता पार्टी का स्वागत है, माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  द्वारा हिमाचल प्रदेश सहित समग्र राष्ट्र के विकास एवं गरीब कल्याण कार्यों का स्वागत है। अभी हाल ही में पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव हुए जिसमें से चार राज्यों में प्रचंड जनादेश के साथ भाजपा की पुनः सरकार बनी है। उन्होंने  इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए चारों राज्यों की जनता को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि  आजादी के 70 सालों तक कांग्रेस एवं उसके सहयोगियों की सरकार में गाँव, गरीब, किसान दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित और महिलाओं के नाम पर केवल और केवल राजनीति होती थी लेकिन वास्तव में इनका सशक्तिकरण किसी ने किया तो वे हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  हैं।  प्रधानमंत्री  ने समाज में विकास के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने का महती कार्य किया है।  प्रधानमंत्री  द्वारा देश के लगभग 60 करोड़ लोगों के जीवन-स्तर में व्यापक बदलाव लाया गया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की जनता ने इन कार्यों पर विधान सभा चुनाव में मुहर लगाने का काम किया है। 
 
हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनावों की चर्चा को और आगे बढ़ाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में बहुत सी चीजें बदली है। उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी की सरकार 38 साल बाद लागातार दोबारा बनी है। उत्तर प्रदेश में पहली बार कोई मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर दोबारा पूर्ण बहुमत से जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुआ है। इस बार यूपी में 23 जिलों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। यह भी पहली बार हुआ कि जिस पार्टी ने यूपी में लगभग 40 साल तक शासन किया और देश में आजादी के लगभग 55 वर्ष तक जिनकी सरकार रही, वह यूपी में 377 सीटों पर जमानत जब्त करा बैठी जबकि उन्होंने यूपी की 399 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इतना ही नहीं, उत्तराखंड में पहली बार (जब से उत्तराखंड राज्य बना है, तबसे) किसी पार्टी की सरकार लगातार दोबारा दो-तिहाई बहुमत से चुन कर सत्ता में आई है। भाजपा को इस बार 70 में से 47 सीटों पर विजय प्राप्त हुई। चौंकाने वाली बात तो यह है कि ‘आम आदमी पार्टी’ की 70 में से 68 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। मणिपुर को कांग्रेस की सरकार में बंद, ब्लॉकेड और उग्रवाद के लिए जाना जाता था लेकिन भाजपा की सरकार में मणिपुर में भी शांति, समृद्धि और विकास के एक नए युग की सुबह हुई। इसका परिणाम यह हुआ कि मणिपुर में दोबारा भाजपा की सरकार आई और भाजपा को इस बार पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ। गोवा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार सरकार बनाई है और वह भी पिछली बार की तुलना में अधिक सीटों के साथ। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात की बारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कार्यों की उपलब्धि को लेकर गाँव-गाँव, घर-घर तक ले जाएं।
 हिमाचल प्रदेश ने विगत पांच वर्षों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किया 
 नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने विगत पांच वर्षों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किया है। हिमाचल प्रदेश ने कृषि उत्पादों का वैल्यू एडिशन हुआ है। प्रदेश में 9 फूड पार्क स्थापित हुए हैं। बीते कुछ वर्षों में हिमाचल प्रदेश देश के एक फार्मास्युटिकल हब के रूप में प्रतिष्ठित हुआ है। हिमाचल प्रदेश से 12 बड़ी दवा कंपनियों के प्रोडक्ट आज दुनिया भर में जा रहे हैं।
कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब-जब कांग्रेस की सरकार आई, उसने हिमाचल प्रदेश का हक छीनने का पाप किया जबकि जब-जब भाजपा की सरकार आई, हिमाचल प्रदेश को उसका हक और सम्मान दोनों मिला है। कांग्रेस की सरकार ने तो हिमाचल प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा तक हटा दिया था। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने हिमाचल प्रदेश को औद्योगिक पैकेज दिया था पर कांग्रेस सरकार के रवैये के कारण हिमाचल प्रदेश विकास में पिछड़ता चला गया है। मनमोहन सरकार में तो केंद्र सरकार की योजनाओं में भी हिमाचल प्रदेश को 40% तक का अंशदान देना पड़ता था। इतना ही नहीं, मनमोहन सरकार तो 50% अंशदान की सिफारिश करती थी। वह भी तब जब हिमाचल प्रदेश में और केंद्र में, दोनों जगह कांग्रेस पार्टी की ही सरकार थी। कांग्रेस की सरकार में वित्त आयोग ने भी हिमाचल प्रदेश के साथ दोहरा रवैया अपनाया था। 2014 में जब आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने बिना मांगे ही हिमाचल प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दे दिया। अब केंद्रीय योजनाओं के लिए फंड हेतु केंद्र 90% का योगदान करता है जबकि हिमाचल प्रदेश को केवल 10% अंशदान ही करना पड़ता है। इससे हिमाचल प्रदेश पर वित्तीय बोझ भी कम हुआ है जिसका सीधा लाभ राज्य के गरीबों और किसानों को मिल रहा है। विशेष राज्य के दर्जे में पंजाब और हरियाणा के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा और अब पंजाब से भी साफ हो गई।

हिमाचल और गुजरात के साथ जीत का लगाएंगे छक्का: अनुराग

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में चार राज्यों में अपनी सरकार रिपीट कर इतिहास रच दिया है। अनुराग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दावा करते हुए कहा कि अभी तो हमने चार राज्यों में चुनाव जीतकर जीत का चौका लगाया है लेकिन अब हम गुजरात और हिमाचल में भी बीजेपी की सरकार बनाकर जीत का छक्का लगाकर दिखाएंगे।

अनुराग ठाकुर जनसभा को संबोधित करते हुए

अनुराग ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले 9 महीनों तक हमें तपना भी है और पसीना भी बहाना है। क्योंकि बीते साढ़ चार साल में जयराम ठाकुर ने जो काम किया है उस काम को लेकर जनता के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश है। लेकिन उन्हें देश के अन्य राज्यों में भी जाना होता है। इसलिए इस प्रदेश की जिम्मेदारी हमें अपने हाथों में लेनी होगी। नड्डा जी की जिम्मेदारी को हमें अपनी जिम्मेदारी समझ कर संभालना है। आज हम प्रण लेगें की जब भी चुनाव होंगे तो प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता और जनता एक बार फिर हिमाचल में कमल खिलाएगी।

बता दें कि इस साल हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने हैं । इसके लिए भाजपा ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। वहीं नगर निगम शिमला के भी एक दी माह के भीतर चुनाव होने जा रहे हैं। चार राज्यों में जीत के बाद बीजेपी प्रदेश में मिशन रिपीट में कोई कसर नही छोड़ना चाह रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.