1050 करोड़ रुपये व्यय कर 6.60 लाख लोगों को दी जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशनः मुख्यमंत्री

शिमला।         मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उनका सामाजि-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के दो बच्चों को दी जाने वाली जन्मोत्तर अनुदान राशि को 12,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये किया है। यह धनराशि जन्म के समय जन्मोत्तर अनुदान राशि और छात्रवृत्ति योजनाओं को युक्तिसंगत और एकीकृत कर सावधि जमा के रूप में…

Read More

विदेश जाने वाले 28 दिन बाद लगा सकते हैं दूसरा टीका

दूसरी खुराक लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध शिमला। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की सिफारिश के अनुसार जो व्यक्ति वास्तविक कारणों जैसे शैक्षणिक प्रयोजन, रोजगार के लिए और टोक्यों ओलम्पिक में भारतीय दल के सदस्य के रूप में अन्तरराष्ट्रीय यात्रा करना चाहते है, वे कोविड टीकाकरण की पहली खुराक लगवाने के 28 दिनों के बाद कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सम्बन्धित मुख्य चिकित्सा अधिकारी…

Read More

जंगली जानवरों के शिकार करने के लिए इस साल 22 गिरफ्तार

 राज्य पुलिस वन्यजीवों की रक्षा और वन्यजीव अपराधों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध ः संजय कूंडू शिमला। पुलिस महानिदेशक संजय कूंडू ने कहा है कि हिमाचल पुलिस राज्य में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए निरंतर निगरानी और वन्यजीवों से सम्बन्धित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने जनवरी 2021 से अब तक कुल 22 लोगों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। ये लोग जो तेंदुआ, सांबर, कोबरा और छिपकलियां आदि सहित विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों की हत्या, तस्करी और उन्हें अवैध रूप से अपने पास रखने…

Read More

मुख्यमंत्री को 25 चिकित्सा ग्रेड आॅक्सीजन कन्सन्ट्रेटर प्रदान किए

शिमला।  एर्नेस्ट एण्ड यंग एलएलपी चण्डीगढ़ के पार्टनर-मार्केट्स एण्ड बिजनेस डवलप्मेंट के पारस अरोड़ा ने कम्पनी की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 25 चिकित्सा ग्रेड आॅक्सीजन कन्सन्ट्रेटर प्रदान किए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस परोपकारी कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद में यह सहायक सिद्ध होगा। उद्योग आयुक्त हंस राज शर्मा, निदेशक शहरी विकास आबिद हुसैन सादिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।                

Read More

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को दूसरा टीका 12-16 सप्ताह के बाद

शिमला। कोविड-19 वैक्सीन लगाने के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की सिफारिश के अनुसार राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण रणनीति के तहत कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खुराक लगाए जाने के बाद दूसरी खुराक 12-16 सप्ताह के अंतराल पर या 84 दिन के बाद लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत आग्रह किया है कि जिन लोगों की दूसरी खुराक का समय हो गया है वह जल्द से जल्द दूसरी खुराक लगवाएं। उन्होंने कहा कि  राज्य में अब तक 438461 लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक…

Read More

मुख्यमंत्री ने एसी शिमला के लिए सीवर जेटिंग और लीटर पिकिंग मशीनों को रवाना किया

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला के रिज से सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत पावरग्रिड काॅरपोरेशन आॅफ इण्डिया लिमिटेड (पावरग्रिड) द्वारा नगर निगम शिमला को प्रदान की जा रही एक ट्रक माउंटेड सीवर जेटिंग मशीन और एक लिट्टर पिकिंग मशीन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।मीडिया के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पावरग्रिड ने हिमाचल प्रदेश को चार विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवीज) प्रदान करने के लिए 1.98 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि वैक्यूम क्लीनर से लैस एक ट्रक माउंटिड स्वीपिंग मशीन और…

Read More

राज्य में आने वाले लोगों की कोविड ई-पास साॅफ्टवेयर से होगी निगरानी

शिमला। प्रदेश में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए, सरकार ने राज्य में प्रवेश करने के लिए आरटीपीसीआर आवश्यकता की शर्त को हटा दिया है, लेकिन साथ ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करने की किसी को अनुमति नहीं दी गई है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए कही।       जय राम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में अन्तरराज्यीय आवाजाही की अनुमति दी गई है और हिमाचल…

Read More

मुख्यमंत्री ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया

शिमला। कोरोना महामारी ने विश्व पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है तथा इस वायरस के कारण लाखों लोगों की मृत्यु हुई है। हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना वायरस ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां दैनिक जागरण समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भाग लेते हुए कही।मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण की इस पहल की सराहना की, जिसके तहत कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति तथा उनके परिवारों को इस दुःख को सहने…

Read More

निर्वासित तिब्बती सरकार के राष्ट्रपति ने समर्थन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला। निर्वासित तिब्बती सरकार के शिमला की मुख्य प्रतिनिधि अधिकारी तेन्जिन नावंग ने निर्वासित तिब्बती सरकार के राष्ट्रपति पेंपा सेरिंग की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एक पत्र प्रस्तुत किया।मुख्यमंत्री को संबोधित किए गए इस पत्र में राष्ट्रपति ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए मुख्यमंत्री और महामहिम दलाई लामा व तिब्बती लोगों को घर के समान परिवेश प्रदान करने के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया।शिमला की मुख्य प्रतिनिधि अधिकारी की कार्यालय सचिव सेरिंग छोज़ोम भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

Read More

मुख्यमंत्री ने किया सुनील सदन का भूमि पूजन

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां निदेशालय परिवहन भवन के निकट सुनील उपाध्याय शैक्षणिक ट्रस्ट के सुनील सदन का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हवन में भी भाग लिया। इस भवन का निर्माण प्रदेश में सुनील उपाध्याय शैक्षणिक ट्रस्ट की आयुष गतिविधियों को संचालित करने के लिए किया जा रहा है। भविष्य में इस कार्यालय के माध्यम से अनेक गतिविधियां चलाई जाएंगी। कार्यालय में एक वैलनेस सेंटर भी खोला जाएगा, जिसके माध्यम से योग प्रशिक्षण, शारीरिक व्यायाम आदि गतिविधियां चलाई जाएंगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के…

Read More