अनिल खाची मुख्य निर्वाचन आयुक्त, रामसुभाग सिंह मुख्य सचिव बने

शिमला। राज्य सरकार ने अनिल खाची को मुख्य सचिव के पद से हटाकर उनको हिमाचल के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर तैनात। किया गया है। 1986 बैच के आईएएस अनिल खाची को जयराम सरकार ने दिसंबर 2019 में मुख्य सचिव नियुक्त किया था। अनिल खाची ईमानदार और काबिल अधिकारी माने जाते हैं। सरकार ने अब उनको मुख्य निर्वाचन आयुक्त लगाया है। इसके साथ ही 1987 बैच के आईएएस अधिकारी राम सुभाग सिंह को मुख्य सचिव लगाया गया है। राम सुभाग सिंह अभी तक अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर…

Read More

आप में समर्थकों सहित शामिल हुए देहरा हरिपुर से ज़िला परिषद सदस्य संजय धीमान

कांगड़ा। आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में ज़िला परिषद सदस्य संजय धीमान (ज़िला कांगड़ा, विधान सभा देहरा, हरिपुर वार्ड) ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। संजय धीमान को ‘आप’ प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने पार्टी की सदयस्ता दिलाई। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में संजय धीमान सहित उनके कई समर्थक भी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर संजय धीमान ने कहा कि जिला परिषद सदस्य होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वह जनाकांक्षाओं को पूरा करे। पर ऐसा करना…

Read More

हिमाचल अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा का गठन, मीर सुख अध्यक्ष, रवि दलित महासचिव बने

संजौली स्थित वाल्मीकि मंदिर में आज प्रदेश से आए हुए तमाम दलित संगठनों की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता रवि कुमार दलित ने की। रवि कुमार दलित ने कहा कि इस बैठक में सर्वसम्मति से एक संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। मोर्चा का अध्यक्ष मीर सुख को बनाया गया है, महासचिव रवि कुमार दलित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगत राम, बुद्धि राम जस्टा को सचिव नियुक्त किया गया है। पृथपालमट्टू, मधु सिंह उपाध्यक्ष, शेर चंद, भगतराम, नागेश वाल्मिकी को भी कार्यकारिणी में लिया गया है। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय…

Read More

करसोग और सरकाघाट के दो एबीवीपी छात्र नेताओं को दी राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेवारी

तिलक ठाकुर जम्मू कश्मीर के प्रांत संगठन मंत्री और आशीष शर्मा बने राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बने शिमला। बीते 1 अगस्त को मध्यप्रदेश के भोपाल में संपन्न हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में विद्यार्थी परिषद के सोलन विभाग संगठन मंत्री तिलक ठाकुर को जम्मू कश्मीर के प्रांत संगठन मंत्री और आशीष शर्मा को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया‌ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भोपाल में बैठक में हुई…

Read More

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का मंडी में 8 अगस्त को होगा अधिवेशन, सीएम होंगे मुख्यातिथि

शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का अधिवेशन आठ अगस्त को मंडी में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन में प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। प्रदेश के शिक्षामंत्री गोविन्द ठाकुर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थिति रहेंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सम्बन्धित (अखिल भारतीय राष्ट्रिय शैक्षिक महासंघ ) के उपाध्यक्ष डा मामराज पुंडीर ने कहा कि अधिवेशन में मुख्यमंत्री का आशीर्वाद हासिल होगा। इसके अलावा शिक्षा मंत्री भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका महासंघ राष्ट्र हित, छात्र…

Read More

किसान संघर्ष समिति 9 अगस्त के देशव्यापी आंदोलन में हिस्सा लेगी

कोटखाई (शिमला)। किसान संघर्ष समिति की बैठकगु गुम्मा, कोटखाई में सुशील चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई और इसमें किसान संघर्ष समिति के महासचिव संजय चौहान व समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इसमे किसानों व बागवानों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा कृषि कानूनों को रदद् करने व सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर इसको कानूनी रूप देने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया। इसमें तय किया गया है किसानों के मुद्दों पर किसान सभा…

Read More

सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने मारी बाज़ी, जेसीबी स्कूल में पहले दो स्थान पर लड़कियां

शिमला। सीबीएसई ने दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। राजधानी शिमला के जेसीबी स्कूल का दसवीं का परिणाम संतोषजनक रहा है। जेसीबी स्कूल में लड़कियों ने बाजी मारी है। जेसीबी स्कूल की कनिका ठाकुर ने 91 फ़ीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। इसी स्कूल की प्रिया ठाकुर ने 90 फ़ीसदी अंक लेकर दूसरा सपाया है। स्कूल के क्षितिज ठाकुर ने 88 फ़ीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। बेहतर परीक्षा परिणाम रहने का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को देते हुए प्रबंध निदेशका कुशल मल्होत्रा व…

Read More

दिव्यांग छात्राओं को आयु सीमा में छूट न देने पर जांच के आदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने आरकेएमवी कॉलेज में दिव्यांग छात्राओं से भेदभाव के मुद्दे पर जांच के आदेश दिए हैं। राज्य विकलांगता आयुक्त एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड के विशेषज्ञ सदस्य एवं उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा सचिव को कहा है कि वह मामले की जांच कराएं और 3 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करें।  शिक्षा सचिव को सभी शिक्षण संस्थानों में विकलांगजन अधिकार कानून, 2016 का सख्ती से…

Read More

रावला क्यार के लोगों का अल्टीमेटम, कलबोग में शामिल करने का फैसला वापिस न लिया तो होगा चक्का जाम

लोगों ने दिया 10 अगस्त तक का अल्टीमेटम शिमला। ग्राम पंचायत रावला क्यार का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान बबिता चौहान की अध्यक्षता में तहसीलदार कोटखाई कैलाश कौंडल से मिला। पंचायत के लोगों ने ग्राम पंचायत रावला क्यार को कलबोग उपतहसील में सम्मिलित करने पर नाराजगी जताई है। रावला क्यार पंचायत में कीथ, रुखला, कोठी, मेलठ के लोगो ने बताया कि उन्हें पहले की तरह ही कोटखाई तहसील में रहने दिया जाय क्योंकि कलबोग उपतहसील के लिए उन्हें पहले 18किलोमीटर सफर तय करके गुम्मा पहुंचना पड़ता है उसके बाद 25 किलोमीटर…

Read More

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर 10 वीं से 12वीं कक्षाएं शुरू होने पर पहुंचे स्कूल

शिमला। वैश्विक महामारी कोविड 19 के कारण लगे लंबे लॉकडाउन के बाद आज प्रदेश के स्कूलों में दसवीं से बाहरवी तक की कक्षाएं शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के शिक्षामंत्री आदरणीय गोविंद ठाकुर ने शिमला के ऐतिहासिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य को स्कूल का उचित रख रखाव और परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिये है। शिक्षा मंत्री ने लालपानी स्कूल में बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। स्कूल में बच्चों की सुरक्षा हेतु कोविड नियमों का पूरा पालन किया गया…

Read More