बिजली बोर्ड प्रबंधन ने तकनीकी कर्मचारियों की कई मांगें मानी, 15 दिन के भीतर जारी होंगे लिखित आदेश

शिमला।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक लिखित आदेश के बाद विद्युत बोर्ड प्रबंधक के साथ बोर्ड मुख्यालय शिमला में हुई। इसमें कर्मचारियों की कई मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें मुख्यतः जूनियर टी. मेट की पदौन्नति समयावधि 5 वर्ष से 3 वर्ष करना, शेष बचे हुए तकनीकी कर्मियों के लिये मोबाईल भत्ता, विभिन्न श्रेणियों की ग्रेड पे विसंगति,माइक्रो पावर हाउस में कार्यरत कर्मचारियों को
पदोन्नति का लाभ देना आदि सहित मांगे मानी गई हैं। संघ के नेताओं ने कहा है कि इनके आदेश आगामी 15 दिनों के भीतर करने का आश्वाशन बोर्ड के अध्यक्ष आर डी धीमान ने दिया है।
इसके बाद तकनीकी कर्मचारी संघ ने यह निर्णय किया कि वर्तमान में चल रहे संघर्ष को आगामी 15 दिनों के लिये टाल दिया जाए।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर ने प्रदेश के समस्त तकनीकी कर्मचारियों से अपील की है कि वे काले बिले लगाकर विरोध करना आगामी सूचना तक स्थागित करे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के समस्त कर्मचरियों का संघर्ष में दिए गए सहयोग के लिए भी धन्यवाद किया है व यह भी आवाहन किया है कि व हमेशा अपनी मांगों को मनवाने हेतु हमेशा संघर्ष के लिये तैयार रहें।
इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने हेतु समय समय पर तकनीकी कर्मचारी संघ का भरपूर सहयोग किया है ।
इस बैठक में प्रदेश के संयोजक सुनील शर्मा,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन ठाकुर , प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप राव ,प्रदेश वित्त सचिव रणबीर सिंह, सालिग राम मुख्य संगठन सचिव ,प्रदेश मुख्य सलाहकार सुरेंद्र पराशर उपसिथित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *