सेना में अग्निपथ भर्ती के विरोध में कांग्रेस का शिमला में जोरदार प्रर्दशन

कांग्रेस ने आज विधानसभा परिसर के बाहर केंद्र सरकार की सेना में अग्निपथ भर्ती के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी करते हुए सेना में पूरे समय के लिये भर्ती की मांग की। कांग्रेस ने इसके विरोध में विधानसभा परिसर से डीसी कार्यलय तक पैदल मार्च करते हुए जबरदस्त नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मात्र चार साल के लिये अग्निपथ के नाम स सेना में यह भर्ती युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा है।उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस देश के युवाओं के साथ खड़ी है।

इस प्रदर्शन में विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू,अनिरुद सिंह,रोहित ठाकुर,विक्रमादित्य सिंह भवानी सिंह पठानिया,जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,पूर्व विधायक आदर्श सूद,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदधाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इस मार्चपास्ट में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *