नगर निगम वार्डों का गलत पुनर्सीमांकन करने वाले अधिकारियों को हटाए सरकार : कांग्रेस

0

कांग्रेस ने शिमला नगर निगम के वार्डों का गलत पुनर्सीमांकन करने वाले अधिकारियों को हटाने की मांग की है। कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि शिमला शहर की अवयवस्था के लिए प्रशासन जिम्मेवार है। इसी प्रशासन ने शहर के
वार्डों का गलत पुनर्सीमांकन किया है। हाल ही में अदालत ने दो वार्डों की सुनवाई के दौरान दोबारा से इस प्रक्रिया करने के आदेश दिए हैं। महेश्वर चौहान ने कहा कि शहर के कई अन्य वार्डों में भी गलत पुनर्सीमांकन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया ही गलत थी। ऐसे में जरूरी है कि इस लिए जिम्मेवार अधिकारियों को बदला जाए। लेकिन अब वही अधिकारी दोबारा सुनवाई कर रहे हैं।
चुनाव भी यही अधिकारी करेंगे तो ये निष्पक्ष नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे अधकिरियों को ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी से हटाना चाहिए।
महेश्वर चौहान ने यह भी कहा कि जब से नगर निगम बनी है तब से हालत खराब हो रहे हैं। हालत यह है कि शिमला में सात सात दिन बाद पानी लोगों को मिल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी और अन्य कार्य चहेतों को दिए जा रहे हैं। कुछ ठेकेदारों को ही इनके काम दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों में हो रही धांधलियों को कांग्रेस की चार्जशीट में शामिल करेंगे।
उन्होंने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज पर भी शहर के हितों की अनदेखी करने के भी आरोप लगाए।
महेश्वर चौहान ने कहा कि अगर पुनर्सीमांकन करने वाले अधिकारियों को हटाया नहीं गया तो कांग्रेस इसके खिलाफ लामबंद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *