April 25, 2024

मुख्यमंत्री चुने हुए विधायकों की राय पर आलाकमान तय करेगा: राठौर

1 min read

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारी मतदान सत्ता विरोधी रुझान है। एक प्रश्न के उत्तर में राठौर ने कहा कि वह कभी भी किसी भी दौड़ में शामिल नही रहें है। उन्होंने कहा कि जो भी दायित्व आलाकमान ने उन्हें दिया उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पूरा किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री का फैंसला चुने हुए विधायकों की राय पर आलाकमान तय करेगा।
पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव के नतीजे आना बाकी है। उन्होंने कहा कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं और दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे,इसका अन्य कोई भी अर्थ या कयास नही निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी उसका उन्होंने सही तरीके से निर्वहन किया है।
राठौर ने दावा किया कि हिमाचल में चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में ईवीएम में बंद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीत रही है कि वह जनमत को प्रभावित करती हैं ।भाजपा खरीद-फरोख्त में विश्वास रखती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में भी इस तरह की खरीद-फरोख्त कर सकती है, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस का कोई भी विधायक उनके किसी दबाव या प्रलोभन में आने वाला नही।
राठौर ने कहा कि भाजपा के आंतरिक सर्वे में 23 सीटें सुरक्षित बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि साफ है कि भाजपा की सत्ता वापसी नही हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन चुनावों में धनबल का खुल कर प्रयोग किया। लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकारते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी मतदान सत्ता विरोधी रुझान है। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी प्रदेश में केंद्र व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार होते हुए भाजपा को पहले दो नगर निगम के चुनावों में हार का मुख देखना पड़ा,उसके बाद चार उप चुनावों में 4-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार व कुशासन जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ा है।
राठौर ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल करते हुए जनहित किये अपने सभी वादों को पूरा करेगी।

कुलदीप सिंह राठौर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आज 72वां दिन है।उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा को भारी जनसमर्थन मिलने से केंद्र की भाजपा सरकार इस यात्रा से आतंकित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से इस यात्रा का आगाज किया था जो आज मध्यप्रदेश पहुंच गई है।उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग इस यात्रा में शामिल हो रहा है,और भाजपा इससे पूरी तरह घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिये ध्रुवीकरण की राजनीति की है,जो अब चलने वाली नही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.