अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ : पूर्व सैनिक

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने आज पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी कार्यालय शिमला में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय सरकार की योजना अग्निपथ को देश की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ बताया I उन्होंने कहा कि चुनाव के समय राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांगने वालों ने सरकार में आने के बाद सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं से धोखा कर अपने फर्जी राष्ट्रवादी होने का सबूत दिया है I हिमाचल सरकार पर वार करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि प्रदेश की जनता जयराम सरकार को नोकरियां नीलाम करने वाली सरकार के रूप में याद करेगी I लगातार एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री दिल्ली दरबार के नेताओं की मेहमान नवाज़ी में व्यस्त हैं I
प्रेस वार्ता में पूर्व सैनिक सुरेश कुमार सहगल, उपाध्यक्ष कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग,पूर्व सैनिक राम लाल ठाकुर, हीरा सिंह ठाकुर पूर्व सैनिक मौजूद रहे I पूर्व सैनिकों ने अपनी बात रखते हुए अग्निपथ योजना को सेना में भर्ती होने का सपना संजोये सब युवाओं से धोखा कहा I उन्होंने बताया कि चार साल बाद ये सब अग्निवीर केवल बेरोजगारी के आंकड़े को बढ़ाएंगे I अभी सैनिक कल्याण बोर्ड में 3000 के करीब पद खाली पड़े हैं, जब उन्हें ही नहीं भरा जा रहा तो बाद में रिटायर आने वाले अग्निवीरों को नौकरी देना नामुनकिन होगा I
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली, सहप्रभारी विनीत कम्बोज, मंजू तोगड़, प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर मौजूद रहे I
इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह विधायक एवं महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विशेष तौर पर शिरकत की।
इसके बाद शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास के नेतृत्व में अग्निपथ योजना के विरोध में युवा आक्रोश मार्च का आयोजन किया जायेगा I ये मशाल मार्च यात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू हो कर लोअर बाजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक गई

About Author

Related posts

Leave a Comment