March 28, 2024

प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ शुरू किया जन जागरण अभियान

1 min read

राठौर ने कहा, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों को विकट स्थिति पर ला कर खड़ा किया
नाहन

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने आज लोगों को विकट स्थिति पर ला कर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की नीतियां इसके लिये पूरी तरह दोषी है।
आज प्रदेश कांग्रेस के जन जागरण अभियान की पाउंटा साहिब से शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस आम लोगों की समस्याओं को समझती है और उन्हें दूर करवाने के लिये कांग्रेस ने देश व प्रदेश में जन जागरण अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि हाल ही के उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत से साबित हो गया है कि लोग भाजपा सरकार की नीतियों व निर्णयों से परेशान है।
राठौर ने लोगों का आह्वान किया कि वह आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को अपना भरपूर समर्थन दे जिससे भाजपा के कुशासन से उन्हें मुक्ति मिल सके।उन्होंने कहा कि आज देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।हॉल ही के उप चुनावों के बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीज़ल के दामों में कटौती तो की है पर इस कटौती का आम लोगों को कोई लाभ नही मिल रहा है।
इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर यमुना पार्क में उनकी प्रतिमा पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बाद में भुगरनी पंचायत से मानपुरा देवड़ा तक 15 किलोमीटर पद यात्रा में जगह जगह लोगों की समस्याओं को सुना।लोगों ने इस दौरान उनका गर्म जोशी से फूल मालाओं से स्वागत किया।
लोगों ने बढ़ती महंगाई से हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत करवाते हुए कहा कि न तो किसानों से गेहूं खरीद की जा रही है और न ही उन्हें खाद मिल रही है।
इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष अजय बाहदुर,ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधायक करनेश जंग,इकवाल मोहम्मद, अवतार सिंह,मनजीत सिंह,राकेश चौधरी, प्रदीप कुमार, इकवाल सिंह,हरदीप सिंह,ममता चौहान,कविता कवंर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता युबा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल, एनएसयूआई व इंटक के पदाधिकारी मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.