April 24, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

नेहरू युवा केंद्र संगठन 3 जून को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत करेगा विश्व साइकिल दिवस का आयोजन

1 min read

 

 

 

नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा 3 जून को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हर राज्य में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम तथा विभिन्न राज्यों के 75 स्थानों में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का राज्य स्तरीय आयोजन नेहरू युवा केंद्र शिमला के द्वारा विश्वविद्यालय विधिक अध्ययन संसथान, एवा लॉज,चौड़ा मैदान में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में 75 साइकिलिस्ट प्रतिभागी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र शिमला के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहले पंजीकरण कराने हेतु तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए प्रतिभागी नेहरू युवा केंद्र संगठन के कार्यालय में 8894999516 तथा 8739951862 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी प्रेस को नेहरू युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने प्रेस को दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.