March 29, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

कांग्रेस नेताओं ने पंडित सुखराम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

1 min read

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दिवंगत सुखराम के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदधाधिकारियों ने दिवंगत सुखराम के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा।
प्रतिभा सिंह ने पंडित सुखराम को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश की राजनीति को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई संभव नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूरसंचार के क्षेत्र में किये गए उनके उल्लेखनीय कार्यो को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रदेश के विकास में दिए उनके योगदान का प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा।उन्होंने कहा कि सात बार उन्होंने प्रदेश में विधानसभा ने विधायक के तौर पर और 2 बार बार सांसद के तौर पर केंद्रीय मंत्री के तौर पर देश की सेवा की।
राजीव भवन में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में प्रमुख अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर,कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विधायक रामलाल ठाकुर,नंद लाल,मोहन लाल ब्राक्टा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा,शहरीअध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक आदर्श सूद,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी,कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर,अतुल शर्मा,एनएसयूआई के अध्यक्ष छत्तर सिंह, धर्मपाल ठाकुर,मेहद्र स्तान,अरुण शर्मा,अमित नंदा,किरण धानटा,सौरभ चौहान,विनीता वर्मा,प्रभा वर्मा,सेनराम नेगी,दवेंद्र बुशेहरी, डॉ हरिंदर रावत,आकाश सैनी, सहित पार्टी के अनेक कार्यकताओं ने सुखराम के छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिवंगत सुखराम के सम्मान में प्रदेश में सात दिन के शोक की घोषणा की है।इस दौरान आगामी सात दिनों तक पार्टी ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द करते हुए उन्हें स्थागित कर दिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त व तजेंद्र पाल सिंह विट्टू ने पूर्व केद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए शोकागुल परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.