April 25, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

पूर्व पार्षद कांता सियाल ने अपनेे समर्थकों सहित कांग्रेस का हाथ थामा

1 min read

सीपीआईएम कि कैथू वार्ड से पूर्व पार्षद कांता सियाल ने अपनेे समर्थकों सहित कांग्रेस का हाथ थामा। इस मौकेे

कुलदीप सिंह राठौर ने दावा किया कि कांग्रेस नगर निगम चुनावों में अपनी जीत का परचम लहरायेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नही उतर पाया।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा बढ़ रहा है। उन्होंने कांता सियाल और उनके समर्थकों का पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।



इस दौरान कांग्रेस सासंद प्रतिभा सिह,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के अतिरिक्त पूर्व विधायक आदर्श सूद,जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, इंद्रजीत सिंह, पूर्व उप महापौर हरीश जनार्था सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



इस मौके पर हरीश जनार्था ने कहा है कि शिमला शहरी के अन्य वार्डो से भी अन्य पार्टी के नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने का सिलसिला शुरू होगा उन्होंने कहा कि शिमला शहरी से जाने माने प्रबुद्ध लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांता सियाल के कांग्रेस में आने से कैथू व इसके साथ लगते अन्य वार्डो में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.