April 30, 2024


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/zurwmpgs60ss/public_html/shimlanews.com/wp-content/themes/newsphere/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

हिमाचल में 22 जून से आरम्भ होंगी हेलीकाॅप्टर सेवाएं

1 min read

शिमला

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा उड़ानों के लिए 21 मई, 2020 को जारी मार्गदर्शिका (स्टैंडर्ड आॅपरेटिंग प्रोसिजर्ज) तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा घरेलु उड़ानों के संचालन के यात्रियों के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार उड़ान-2 के तहत हिमाचल प्रदेश में मैसर्ज पवन हंस लिमिटेड की हेलीकाॅप्टर सेवाएं पुनः आरंभ करने की अनुमति प्रदान की है।

मैसर्ज पवन हंस लिमिटेड द्वारा उड़ान-2 के तहत हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला-चंडीगढ़, शिमला-कुल्लू-शिमला और शिमला-धर्मशाला-शिमला के लिए उड़ानों का संचालन किया जाएगा। हेलीकाॅप्टर सेवाएं 22 जून, 2020 से मैसर्ज पवन हंस लिमिटेड द्वारा फिर से आरम्भ की जाएंगी। इसके लिए वेब पोर्टल  www.pawanhans.co.in पर बुकिंग करवाई जा सकती हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.