प्रेम प्रकाश (आईओएफएस) ने आज एसजेवीएन के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्रकाश इंडियन आर्डेनेस फैक्टरिज़ सर्विस (आईओएफएस) के वर्ष 1998 बैच के अधिकारी हैं। एसजेवीएन में कार्यभार ग्रहण करने से पहले, प्रेम प्रकाश, आर्डेनेस निदेशालय, कोलकाता में उप महानिदेशक विधि प्रकोष्ठ के पद पर तैनात थे। प्रेम प्रकाश ने हेवी अलॉय पेनेट्रेटर प्रोजेक्ट, त्रिची, आर्डेनेस फैक्टरी बोर्ड मुख्यालय, कोलकाता तथा गन कैरिज फैक्टरी, जबलपुर सहित रक्षा प्रतिष्ठानों में विभिन्न स्तरों में मूल्यवान सेवाएं प्रदान की हैं। इन प्रतिष्ठानों में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों को संभाला। प्रेम प्रकाश ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में निदेशक के रूप में भी कार्य किया, जहां उन्होंने जनशक्ति आयोजना, राजस्व खरीद और सतर्कता संबंधी कार्यों को संभाला। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अकादमी के निदेशक के रूप में भी कार्य किया, जो नौ राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमियों में से एक है जो ‘ग्रुप ए’ अधिकारियों के आरंभिक प्रशिक्षण तथा वरिष्ठ अधिकारियों के लिए प्रबंधन विकास कार्यक्रमों का संचालन करती है। प्रेम प्रकाश एक व्यापक रूप से दौरा करने वाले अधिकारी हैं जिनके पास विविध क्षेत्रों का अनुभव है और उन्होंने अन्य कई देशों की विस्तृत यात्रा की है। प्रेम प्रकाश इतिहास में स्नातक और बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर हैं।
Related posts
-
मुख्यमंत्री ने पौंग डैम और बाथू की लड़ी का दौरा किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के पौंग डैम में पक्षियों को निहारा... -
मुख्यमंत्री ने नादौन के अमलैहड़ में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास किया
25 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मुख्यमंत्री ने एक... -
मुख्यमंत्री ने तीन जिलों के दुर्गम क्षेत्रों को दी पुल की सौगात, एक साल में होगा तैयार
मुख्यमंत्री ने मसेह खड्ड पर पुल निर्माण की वर्ष 1970 से चली आ रही मांग को...