मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह कांग्रेस प्रत्याशी, औपचारिक ऐलान बाकी

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में पार्टी प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा

सोनिया गांधी पर प्रत्याशियों पर लेंगी अंतिम फैसला

शिमला

मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। पार्टी हाई कमान ने उनके नाम को फाइनल कर दिया है। हालांकि औपचारिक ऐलान करना बाकी है। मंडी से प्रतिभा सिंह के आलावा
पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा भी दावेदारी जता रहे थे। मगर
पार्टी प्रतिभा को ही लड़ाएगी

इस बीच आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में पार्टी प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उम्मीदवारों के चयन का फैसला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया है।चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से एक लाईन का प्रस्ताव पारित कर यह कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र सहित अर्की,जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के अंतिम निर्णय का फैसला पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया है।
राठौर ने बताया की वह चर्चा के लिये स्वयं दिल्ली को रवाना हो रहें है, उनके साथ प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी जा रहे है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दो दिन में इन उप चुनावों के लिए पार्टी प्रत्याशियों का फैसला हो जाएगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी नेताओं से एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने और सत्ता रूढ़ भाजपा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आक्रामकता से उसकी जनविरोधी नीतियों व निर्णयों को जनता के बीच जाकर उजागर करना है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि इन उप चुनावों को लेकर एक ओर जहां पार्टी कार्यकर्ता जोश में है वहीं प्रदेश के लोग भी भाजपा के कुशासन से मुक्ति चाहते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ इन उप चुनावों में उतर रही है। यह उप चुनाव कांग्रेस के लिए प्रदेश में सेमीफाइनल है और इसी आधार पर अगले साल 2022 में कांग्रेस विधानसभा चुनावों के फाइनल में भी शानदार जीत हासिल करेगी।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा कि यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा के चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह उप चुनाव प्रदेश में कांग्रेस की परीक्षा की घड़ी है और इसमें सभी नेताओं को सफल होना होगा। बैठक में आशा कुमारी, सुधीर शर्मा,कर्नल डॉ.धनीराम शांडिल,रामलाल ठाकुर,सुखविंदर सिंह सुक्खू,हर्ष महाजन,रजनीश किमटा के अतिरिक्त अनुराग शर्मा,जैनब चंदेल,नेगी निगम भंडारी,छतर सिंह ठाकुर व हरदीप सिंह बावा मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment