भाजपा ने उपचुनावों की घोषणा के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर किया मंथन

शिमला

चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल में चुनावों की घोषणा के बाद राजनिति पार्टियों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने शिमला में चुनावों को लेकर एक बैठक की। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सह प्रभारी संजय टंडन सहित अन्य पदाधिकरी मौजूद रहे। बैठक में मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा उपचुनावों को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल कहा कि भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जो पूरे समय काम करता है।
उन्होंने दावा किया की भाजपा इन उपचुनावों में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपा चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें सभी प्रत्याशीयों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। इसके बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड दिल्ली में प्रत्याशीयों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा को भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के अनेकों कार्य किए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के सशक्त नेतृत्व भाजपा मंडी लोक सभा, जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर एवं अर्की का उपचुनाव जीतेगी।

Related posts

Leave a Comment